Bhakti Sagar


श्री हनुमान चालीसा

दोहा

श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।
बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि॥

अर्थ:
मैं अपने मन रूपी दर्पण को गुरु चरणों की धूल से शुद्ध करके, श्री राम के निर्मल यश का वर्णन करता हूँ, जो चारों फल (धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष) प्रदान करते हैं।


बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।
बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार॥

अर्थ:
मैं अपने आपको बुद्धिहीन जानकर पवनपुत्र हनुमानजी का स्मरण करता हूँ। वे मुझे बल, बुद्धि और विद्या प्रदान करें तथा मेरे दुखों और विकारों को दूर करें।




चौपाई


1. जय हनुमान ज्ञान गुन सागर। जय कपीस तिहुं लोक उजागर॥
अर्थ:
हे हनुमानजी! आपकी जय हो, जो ज्ञान और गुणों के सागर हैं। हे कपिराज! तीनों लोकों में आपकी कीर्ति प्रकाशित है।


2. रामदूत अतुलित बल धामा। अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा॥
अर्थ:
आप श्रीराम के दूत हैं, अतुलित बल के धाम हैं। आप अंजनीपुत्र और पवनपुत्र के नाम से विख्यात हैं।


3. महाबीर बिक्रम बजरंगी। कुमति निवार सुमति के संगी॥
अर्थ:
आप महावीर, पराक्रमी और बजरंगबली हैं। आप बुरी बुद्धि को दूर करते हैं और अच्छी बुद्धि के साथी हैं।


4. कंचन बरन बिराज सुबेसा। कानन कुंडल कुंचित केसा॥
अर्थ:
आपका शरीर सुनहरा और सुंदर वेश है। कानों में कुंडल और घुंघराले केश हैं।


5. हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै। कांधे मूंज जनेऊ साजै॥
अर्थ:
आपके हाथ में वज्र (गदा) और ध्वजा शोभायमान है। कंधे पर मूंज का जनेऊ सुशोभित है।


6. शंकर सुवन केसरीनंदन। तेज प्रताप महा जग बंदन॥
अर्थ:
आप भगवान शंकर के अवतार, केसरी के पुत्र हैं। आपका तेज और प्रताप विश्वव्यापी है, जिसे सारा संसार नमन करता है।


7. बिद्यावान गुनी अति चातुर। राम काज करिबे को आतुर॥
अर्थ:
आप विद्वान, गुणवान और अत्यंत चतुर हैं। श्रीराम के कार्यों को करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।


8. प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया। राम लखन सीता मन बसिया॥
अर्थ:
आप प्रभु श्रीराम के चरित्र को सुनने में आनंद लेते हैं और आपके हृदय में राम, लक्ष्मण और सीता विराजमान हैं।


9. सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा। बिकट रूप धरि लंक जरावा॥
अर्थ:
आपने सीताजी को दर्शन देने के लिए सूक्ष्म रूप धारण किया और लंका जलाने के लिए भयंकर रूप धरा।


10. भीम रूप धरि असुर संहारे। रामचंद्र के काज संवारे॥
अर्थ:
आपने विशाल रूप धारण कर राक्षसों का संहार किया और श्रीराम के कार्यों को सफल बनाया।


11. लाय संजीवन लखन जियाये। श्रीरघुबीर हरषि उर लाये॥
अर्थ:
आप संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मणजी को जीवित किया, जिससे श्रीराम अत्यंत प्रसन्न हुए।


12. रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई। तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई॥
अर्थ:
श्रीराम ने आपकी बहुत प्रशंसा की और कहा, "तुम मेरे प्रिय हैं, भरत के समान भाई हो।"


13. सहस बदन तुम्हरो जस गावैं। अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं॥
अर्थ:
हजारों मुख आपकी महिमा गाते हैं, ऐसा कहकर श्रीराम ने आपको हृदय से लगा लिया।


14. सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा। नारद सारद सहित अहीसा॥
अर्थ:
सनक, सनन्दन आदि ऋषि, ब्रह्मा, नारद, सरस्वती और शेषनाग सभी आपकी स्तुति करते हैं।


15. जम कुबेर दिगपाल जहां ते। कबि कोबिद कहि सके कहां ते॥
अर्थ:
यम, कुबेर और दिग्पाल भी आपकी महिमा का वर्णन नहीं कर सकते, फिर मनुष्य क्या वर्णन करे?


16. तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा। राम मिलाय राज पद दीन्हा॥
अर्थ:
आपने सुग्रीव का उपकार किया और श्रीराम से मिलाकर उन्हें राज्य दिलाया।


17. तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना। लंकेस्वर भए सब जग जाना॥
अर्थ:
आपके मंत्र (सलाह) को विभीषण ने माना और वह लंका का राजा बना, यह सब जगत जानता है।


18. जुग सहस्र जोजन पर भानू। लील्यो ताहि मधुर फल जानू॥
अर्थ:
आपने सूर्य को मधुर फल समझकर हज़ार योजन दूर स्थित सूर्य को निगल लिया।


19. प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं। जलधि लांघि गये अचरज नाहीं॥
अर्थ:
श्रीराम की अंगूठी मुख में रखकर आपने समुद्र लांघ लिया, इसमें कोई आश्चर्य नहीं।


20. दुर्गम काज जगत के जेते। सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥
अर्थ:
संसार के सभी कठिन कार्य आपकी कृपा से सरल हो जाते हैं।


21. राम दुआरे तुम रखवारे। होत न आज्ञा बिनु पैसारे॥
अर्थ:
आप श्रीराम के द्वार के रक्षक हैं, आपकी आज्ञा के बिना कोई प्रवेश नहीं पा सकता।


22. सब सुख लहै तुम्हारी सरना। तुम रक्षक काहू को डर ना॥
अर्थ:
जो आपकी शरण में आता है, वह सभी सुख पाता है। आप रक्षक हैं, फिर किसी का भय नहीं।


23. आपन तेज सम्हारो आपै। तीनों लोक हांक तें कांपै॥
अर्थ:
आप अपने तेज को स्वयं संभालते हैं, आपकी गर्जना से तीनों लोक कांप उठते हैं।


24. भूत पिसाच निकट नहिं आवै। महाबीर जब नाम सुनावै॥
अर्थ:
जब आपके नाम का उच्चारण होता है, तो भूत-पिशाच निकट नहीं आते।


25. नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा॥
अर्थ:
निरंतर हनुमानजी का नाम जपने से सभी रोग और पीड़ा नष्ट हो जाते हैं।


26. संकट तें हनुमान छुड़ावै। मन क्रम बचन ध्यान जो लावै॥
अर्थ:
जो मन, कर्म और वचन से हनुमानजी का ध्यान करता है, वह सभी संकटों से मुक्त हो जाता है।


27. सब पर राम तपस्वी राजा। तिन के काज सकल तुम साजा॥
अर्थ:
श्रीराम सबसे बड़े तपस्वी और राजा हैं, उनके सभी कार्य आपने सफल किए।


28. और मनोरथ जो कोई लावै। सोई अमित जीवन फल पावै॥
अर्थ:
जो कोई भी मनोकामना लेकर आपकी शरण में आता है, वह अमर फल (सफलता) प्राप्त करता है।


29. चारों जुग परताप तुम्हारा। है परसिद्ध जगत उजियारा॥
अर्थ:
चारों युगों में आपका प्रताप है, आपकी कीर्ति संसार में प्रकाशमान है।


30. साधु-संत के तुम रखवारे। असुर निकंदन राम दुलारे॥
अर्थ:
आप साधु-संतों के रक्षक, राक्षसों के संहारक और श्रीराम के प्रिय हैं।


31. अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता। अस बर दीन जानकी माता॥
अर्थ:
माता सीता ने आपको वरदान दिया कि आप अष्ट सिद्धियाँ और नौ निधियाँ देने वाले होंगे।


32. राम रसायन तुम्हरे पासा। सदा रहो रघुपति के दासा॥
अर्थ:
आपके पास श्रीराम की भक्ति रूपी अमृत है, आप सदा रघुपति के दास बने रहें।


33. तुम्हरे भजन राम को पावै। जनम-जनम के दुख बिसरावै॥
अर्थ:
आपका भजन करने से श्रीराम की प्राप्ति होती है और जन्म-जन्म के दुख मिट जाते हैं।


34. अन्त काल रघुबर पुर जाई। जहां जन्म हरि-भक्त कहाई॥
अर्थ:
अंत समय में भक्त श्रीराम के धाम को जाते हैं और अगले जन्म में हरिभक्त कहलाते हैं।


35. और देवता चित्त न धरई। हनुमत सेई सर्व सुख करई॥
अर्थ:
अन्य देवताओं का ध्यान न करके हनुमानजी की भक्ति से सभी सुख प्राप्त होते हैं।


36. संकट कटै मिटै सब पीरा। जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥
अर्थ:
जो हनुमानजी का स्मरण करता है, उसके सभी संकट और पीड़ाएँ दूर हो जाती हैं।


37. जै जै जै हनुमान गोसाईं। कृपा करहु गुरुदेव की नाईं॥
अर्थ:
जय हो, जय हो, हे हनुमान गोसाईं! गुरुदेव की तरह मुझ पर कृपा करें।


38. जो सत बार पाठ कर कोई। छूटहि बंदि महा सुख होई॥
अर्थ:
जो कोई सौ बार हनुमान चालीसा का पाठ करता है, वह सभी बंधनों से मुक्त होकर महान सुख पाता है।


39. जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा। होय सिद्धि साखी गौरीसा॥
अर्थ:
जो हनुमान चालीसा पढ़ता है, उसे सिद्धि प्राप्त होती है, यह स्वयं भगवान शिव गवाह हैं।


40. तुलसीदास सदा हरि चेरा। कीजै नाथ हृदय मंह डेरा॥
अर्थ:
तुलसीदासजी सदा श्रीराम के सेवक हैं। हे नाथ! आप मेरे हृदय में निवास करें।




दोहा


पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप॥

अर्थ:
हे पवनपुत्र! आप संकटों को हरने वाले और मंगलमूर्ति हैं। श्रीराम, लक्ष्मण और सीताजी सहित मेरे हृदय में निवास करें।




॥ सम्पूर्ण हनुमान चालीसा समाप्त ॥

भावार्थ:
हनुमान चालीसा में भगवान हनुमान की महिमा, उनके पराक्रम और भक्तों पर कृपा का वर्णन है। इसे नियमित पढ़ने से भक्त के सभी कष्ट दूर होते हैं और श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है।

जय श्रीराम! जय हनुमान!

Hanuman Chalisa

Shri Hanuman Chalisa – With Meaning


Doha

Shri Guru Charan Saroj Raj, Nij Man Mukur Sudhari.
Baranau Raghubar Bimal Jasu, Jo Dayaku Phal Chari.

Meaning:
I cleanse the mirror of my mind with the dust of my Guru’s lotus feet and sing the glory of Shri Ram, who bestows the four fruits of life (Dharma, Artha, Kama, Moksha).


Buddhiheen Tanu Janike, Sumirau Pavan-Kumar.
Bal Buddhi Vidya Dehu Mohi, Harahu Kalesh Bikaar.

Meaning:
Knowing myself to be ignorant, I remember Hanuman, the son of the wind. Grant me strength, wisdom, and knowledge, and remove my sorrows and impurities.



Chaupai


  1. Jai Hanuman Gyan Gun Sagar. Jai Kapis Tihun Lok Ujagar.
    Meaning:
    Victory to Hanuman, the ocean of wisdom and virtue. Victory to the king of monkeys, who illuminates the three worlds.

  2. Ram Doot Atulit Bal Dhama. Anjani-Putra Pavan-Sut Nama.
    Meaning:
    You are Ram’s messenger, the abode of matchless power. You are known as Anjani’s son and the wind’s offspring.

  3. Mahabir Bikram Bajrangi. Kumati Nivar Sumati Ke Sangi.
    Meaning:
    You are the mighty hero, courageous and powerful. You dispel evil thoughts and accompany those with good intellect.

  4. Kanchan Baran Biraj Subesa. Kanan Kundal Kunchit Kesa.
    Meaning:
    Your golden complexion shines with divine beauty. You wear earrings and have curly hair.

  5. Hath Bajra Aur Dhvaja Biraje. Kaandhe Moonj Janeu Saje.
    Meaning:
    You hold a thunderbolt (mace) and a flag in your hands. A sacred thread adorns your shoulder.

  6. Shankar Suvan Kesari-Nandan. Tej Pratap Maha Jag Bandan.
    Meaning:
    You are the son of Lord Shiva and Kesari. Your glory is revered across the universe.

  7. Vidyavaan Guni Ati Chatur. Ram Kaj Karibe Ko Aatur.
    Meaning:
    You are wise, virtuous, and exceedingly clever. You are always eager to fulfill Ram’s tasks.

  8. Prabhu Charitra Sunibe Ko Rasiya. Ram Lakhan Sita Man Basiya.
    Meaning:
    You delight in listening to Ram’s deeds. Ram, Lakshman, and Sita reside in your heart.

  9. Sookshma Roop Dhari Siyahi Dikhava. Vikat Roop Dhari Lanka Jarava.
    Meaning:
    You assumed a tiny form to meet Sita and a fearsome form to burn Lanka.

  10. Bhim Roop Dhari Asur Sanhare. Ramchandra Ke Kaj Sanvare.
    Meaning:
    You took a gigantic form to slay demons and accomplished Ram’s mission.

  11. Laye Sanjivan Lakhan Jiyaye. Shri Raghubir Harashi Ur Laye.
    Meaning:
    You brought the Sanjivani herb to revive Lakshman, making Ram rejoice.

  12. Raghupati Kinhi Bahut Badai. Tum Mam Priya Bharat-Hi Sam Bhai.
    Meaning:
    Ram praised you greatly, saying, “You are as dear to me as Bharat.”

  13. Sahas Badan Tumharo Jas Gaave. Asa Kahi Shripati Kanth Laagave.
    Meaning:
    The thousand-mouthed Sheshnag sings your glory, and Ram embraced you lovingly.

  14. Sanakadik Brahmadi Munisa. Narad Sarad Sahit Aheesa.
    Meaning:
    Sages like Sanak, Brahma, Narad, Saraswati, and Shiva honor you.

  15. Jam Kuber Digpal Jahan Te. Kabi Kovid Kahi Sake Kahan Te.
    Meaning:
    Even Yama, Kubera, and the guardians of directions cannot fully describe your glory.

  16. Tum Upkar Sugrivahi Kinha. Ram Milaye Rajpad Dinha.
    Meaning:
    You helped Sugriva by uniting him with Ram and granting him the kingdom.

  17. Tumharo Mantra Vibhishan Mana. Lankeshwar Bhaye Sab Jag Jana.
    Meaning:
    Vibhishana followed your advice and became king of Lanka, known worldwide.

  18. Yug Sahastra Jojan Par Bhanu. Leelyo Tahi Madhur Phal Janu.
    Meaning:
    You swallowed the sun, mistaking it for a fruit, though it was thousands of miles away.

  19. Prabhu Mudrika Meli Mukh Mahee. Jaladhi Langhi Gaye Achraj Nahee.
    Meaning:
    Holding Ram’s ring in your mouth, you leaped across the ocean effortlessly.

  20. Durgam Kaj Jagat Ke Jete. Sugam Anugraha Tumhare Tete.
    Meaning:
    All difficult tasks in the world become easy with your grace.

  21. Ram Dware Tum Rakhvare. Hoat Na Aagya Bin Paisare.
    Meaning:
    You guard Ram’s door; none can enter without your permission.

  22. Sab Sukh Lahai Tumhari Sarna. Tum Rakshak Kaahu Ko Darna.
    Meaning:
    Those who take refuge in you find happiness and fear no evil.

  23. Aapan Tej Samharo Aapai. Teenhon Lok Hank Te Kanpai.
    Meaning:
    You control your power; the three worlds tremble at your roar.

  24. Bhoot Pisaach Nikat Nahi Aavai. Mahavir Jab Naam Sunavai.
    Meaning:
    Ghosts and demons flee when your name is chanted.

  25. Nase Rog Hare Sab Peera. Japat Nirantar Hanumat Beera.
    Meaning:
    Constant chanting of Hanuman’s name destroys diseases and sorrows.

  26. Sankat Te Hanuman Chhudavai. Man Kram Vachan Dhyan Jo Lavai.
    Meaning:
    Those who meditate on Hanuman with mind, action, and speech are freed from troubles.

  27. Sab Par Ram Tapasvi Raja. Tin Ke Kaj Sakal Tum Saja.
    Meaning:
    Ram is the supreme ascetic king, and you fulfilled all his tasks.

  28. Aur Manorath Jo Koi Lavai. Soi Amit Jivan Phal Pavai.
    Meaning:
    Whoever comes to you with desires attains eternal rewards.

  29. Charon Jug Partap Tumhara. Hai Parsiddh Jagat Ujiyara.
    Meaning:
    Your glory shines through all four ages, illuminating the world.

  30. Sadhu-Sant Ke Tum Rakhware. Asur Nikandan Ram Dulare.
    Meaning:
    You protect saints and sages, destroy demons, and are dear to Ram.

  31. Ashta Siddhi Nau Nidhi Ke Data. Asa Bar Din Janki Mata.
    Meaning:
    Mother Sita blessed you to grant the eight Siddhis and nine Nidhis (divine treasures).

  32. Ram Rasayan Tumhare Pasa. Sada Raho Raghupati Ke Dasa.
    Meaning:
    You hold the essence of devotion to Ram and remain his eternal servant.

  33. Tumhare Bhajan Ram Ko Pavai. Janam-Janam Ke Dukh Bisravai.
    Meaning:
    Singing your praises leads to Ram and erases lifetimes of sorrow.

  34. Anta Kaal Raghubar Pur Jayi. Jahan Janam Hari-Bhakt Kahayi.
    Meaning:
    Devotees reach Ram’s abode after death and are born as his devotees again.

  35. Aur Devata Chitt Na Dharai. Hanumat Sei Sarva Sukh Karai.
    Meaning:
    Worshipping Hanuman alone brings all joys; no other deity is needed.

  36. Sankat Kate Mite Sab Peera. Jo Sumire Hanumat Balbeera.
    Meaning:
    Remembering mighty Hanuman ends all sufferings and pains.

  37. Jai Jai Jai Hanuman Gosai. Kripa Karahu Gurudev Ki Naai.
    Meaning:
    Hail Hanuman, the Lord! Bestow your grace like a Guru.

  38. Jo Sat Baar Path Kar Koi. Chhutahi Bandi Maha Sukh Hoi.
    Meaning:
    Reciting this Chalisa 100 times liberates one from bondage and grants bliss.

  39. Jo Yah Padhe Hanuman Chalisa. Hoye Siddhi Sakhi Gaurisa.
    Meaning:
    Lord Shiva himself witnesses that whoever reads this attains success.

  40. Tulsidas Sada Hari Chera. Keejai Nath Hriday Mah Dera.
    Meaning:
    Tulsidas, ever a servant of Ram, prays: “O Lord, dwell in my heart.”



Doha


Pavan Tanay Sankat Haran, Mangal Murti Roop.
Ram Lakhan Sita Sahit, Hriday Basahu Sur Bhoop.

Meaning:
O son of the wind, destroyer of sorrows, embodiment of auspiciousness, reside in my heart with Ram, Lakshman, and Sita.


॥ Complete Hanuman Chalisa Ends ॥

Essence:
The Hanuman Chalisa glorifies Hanuman’s might, devotion to Ram, and his grace for devotees. Regular recitation removes obstacles and invites divine blessings.

Jai Shri Ram! Jai Hanuman!