टी. राजा सिंह

टी. राजा सिंह जी के बारे मेंं

टी. राजा सिंह

टी. राजा सिंह

(टी. राजा सिंह लोधा)

जन्म तिथि 15 April 1977
जन्म स्थान धूलपल्ली, हैदराबाद, तेलंगाना
पिता पिता नवल सिंह
जीवनसंगी उषा बाई
बच्चे एक बेटा और एक बेटी (नाम सार्वजनिक नहीं)
शिक्षा 12th
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिन्दू

जीवन परिचय :-

टी॰ राजा सिंह लोधी तेलंगाना राज्य से भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह हैदराबाद में गोशमहल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले तेलंगाना विधान सभा के वर्तमान विधायक हैं। वह 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इससे पहले वह तेलुगु देशम पार्टी में थे। 2022 में उन्होंने इस्लामिक नबी मोहम्मद के बारे में आपत्तीजनक बातें कहीं। इसके उपरांत उन्हें 2022 में भाजपा से निष्काषित कर दिया गया।


प्रारंभिक जीवन :-

टी. राजा सिंह लोधी ठाकुर समुदाय से हैं, जिनकी पुराने शहर के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र में बड़ी उपस्थिति है। लोधी समुदाय एक ओबीसी समुदाय है जो उत्तर प्रदेश से आए लोगों से संबंधित है, और आम तौर पर उन्हें मुख्यधारा के क्षत्रिय राजपूतों के रूप में गिना जाता है।


राजनैतिक जीवन :-

राजा सिंह ने 2009 में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) में शामिल होकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। इस वर्ष वह ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के सदस्य के रूप में चुने गए थे।

वह 2014 के आंध्र प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने गोशमहल विधानसभा क्षेत्र से सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा। 2018 में, वह एक बार फिर उसी निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य चुने गए।


विवाद :-

2017 से, राजा सिंह घृणास्पद भाषणों से संबंधित कई विवादों से घिरे रहे हैं। उन्होंने मई 2017 में कथित तौर पर हैदराबाद के पुराने क्षेत्र को मिनी पाकिस्तान कहा था। जुलाई 2017 में, उन्होंने पश्चिम बंगाल राज्य में हिंदू समुदाय से अपील की कि वे 2002 के गुजरात दंगों के समान प्रतिक्रिया दें। उन्होंने बार-बार एक हिंदू राष्ट्र की स्थापना करने की बात कही है। जून 2018 में, राजा सिंह ने कुरान पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। बाद में जुलाई 2018 में, उन्होंने मुसलमानों को देशद्रोही कहा और रोहिंग्या लोगों को गोली मारने का समर्थन किया था।


राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने 23 अगस्त 2022 को पैगंबर मुहम्मद के बारे में उनकी टिप्पणी के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके उपरान्त उन्हें पार्टी के मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए भाजपा से निलंबित कर दिया गया। उन्हें 9 नवम्बर को जमानत पर रिहा किया गया।


2018 के चुनाव में दाखिल हलफ़नामे के अनुसार उनपे 43 केस लंबित हैं। जिनमें ज़्यादातर मामलें भड़काऊं भाषण के हैं। 2 सितंबर 2020 को मेटा प्लेटफॉर्म्स ने उनको नफ़रती बयानों के लिए फेसबुक सहित अपने सभी वेबसाइट से प्रतिबंधित कर दिया। 27 अक्टूबर 2022 को, हैदराबाद पुलिस ने दावा किया कि विधायक राजा सिंह के खिलाफ 101 आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से 18 सांप्रदायिक अपराधों से संबंधित थे।


ऊषा बाई से हुई राजा सिंह की शादी :-

ठाकुर राजा सिंह का जन्म 15 अप्रैल 1977 को हैदराबाद, आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) में एक हिंदू परिवार में हुआ था। वह हैदराबाद के ढोलपेट में रहते हैं। उनका जन्म गरीब परिवार में हुआ था। कहा जाता है कि रुपयों की कमी के कारण, वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। उन्होंने आरएसएस जॉइन की क्योंकि उन्हें आरएसएस की विचारधारा अच्छी लगती थी। राजा सिंह की शादी ऊषा बाई से हुई है।


टी राजा सिंह के विवादित बयान :-

  • - मई 2017 को राजा सिंह ने कथित तौर पर कहा कि हैदराबाद में ओल्ड सिटी क्षेत्र मिनी पाकिस्तान में बदल गया है और कुछ अन्य आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।
  • - जुलाई 2017 में बंगाल में हिंदुओं से 2002 के गुजरात की तरह जवाब देने को कहा
  • - दिसंबर 2017 में राजा सिंह ने कहा कि हमारे और हिंदू राष्ट्र के बीच जो भी आएगा, हम उसे मिटा देंगे, और हम उसे नहीं बख्शेंगे। भाइयों, तैयार हो जाओ और तलवार चलाना सीखो।
  • - जून 2018 में राजा सिंह ने कुरान पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया। कुरान को ग्रीन बुक बताते हुए देश में आतंकवाद का कारण बताया।
  • - जुलाई 2018 में राजा सिंह ने कहा कि अगर रोहिंग्या देश नहीं छोड़ते तो उन्हें गोली मार देनी चाहिए।


टी राजा सिंह के चर्चित बयान :-

टी राजा सिंह ने 2017 में पद्मावती फिल्म विवाद पर कहा था कि जिस थियेटर में इस फिल्म को दिखाया जाएगा, हम उसे जला देंगे। इसी साल उन्होंने एक कार्यक्रम में ओल्ड हैदराबाद मिनी पाकिस्तान बताया था और कहा था कि अगर यहां के घरों की जांच की जाए तो हर घर में बम मिलेंगे। इतना ही नहीं इसी साल उन्होंने राम मंदिर के जान लेने और जान देने का संकल्प लिया था। इस पर विवाद हुआ था। 2018 में जब देशभर में रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर विवाद हो रहा था तब टी राजा सिंह ने कहा था कि अगर वे भारत देश नहीं छोड़ते हैं तो उन्हें गोली मार देनी चाहिए। इसी साल उन्होंने कहा था कि आरएसएस से जुड़े बिन आप सच्चे हिंदू नहीं बन सकते हो। इस बयान पर भी वे सुर्खियों में रहे थे।


फेसबुक ने किया था बैन :-

धार्मिक भावनाएं आहत करने और नफरत भरे बयान देने की वजह से साल 2020 में राजा सिंह को फेसबुक और इंस्टाग्राम ने बैन कर दिया था। इसके बाद राजा सिंह ने कह दिया था कि वे फेसबुक का उपयोग नहीं करते हैं। उनके नाम से बने सभी अकाउंट फर्जी हैं। 2022 यूपी विधानसभा चुनावों में उन्होंने खुली धमकी देते हुए कहा था की बीजेपी को वोट नहीं दोगे तो बुलडोजर चलवा देंगे। पैंगबर मुहम्मद पर बयान विवादित बयान देने पर राजा सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। उन्हें दो महीने के लिए जेल में रहना पड़ा था। इसके बाद भी टी राजा सिंह के तेवर नरम नहीं पड़े थे। वे लगातार अपने अंदाज में बयानबाजी कर रहे थे। उन्होंने बीजेपी ने निलंबित होने के बाद गोशमहल सीट से नहीं लड़ने तक ऐलान किया था और कहा था कि वे किसी और पार्टी में नहीं जाएंगे।

19 मार्च, 2023 को महाराष्ट्र के संभाजीनगर में एक रैली में भी टी राजा सिंह ने विवादित बयान दिए थे। उन्होंने कहा था कि गर हम हिंदू जिहाद करेंगे, तो तुम्हें विवाह करने के लिए लड़कियां भी नहीं मिलेंगी। औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) से औरंगजेब की क़ब्र का नामो निशान मिटा देंगे। इन नपुंसकों को वैसे सबक सिखाना है जैसे छत्रपति शिवाजी महाराज ने अफ़ज़ल ख़ान को सिखाया था। राजा सिंह इस सभा में यह भी कहा था कि जहां हिंदू बंटा, वहां हिंदू कटा। तब संभाजीनगर में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।


जानिए नाम में टी का क्या है मतलब :-

राजा सिंह अपने नाम के आगे टी लगाते हैं। लोध यानी कि राजपूत समुदाय से आने वाले राजा सिंह के समर्थक उनके नाम के आगे लगे टी का मतलब टाइगर बताते हैं, हालांकि उनके दिवंगत पिता नवल सिंह भी अपने नाम के आगे टी लिखते थे। इसका मतलब ठाकुर से हैं। टी राजा सिंह बेहद गरीब परिवार से आते हैं। इसके चलते उनकी शिक्षा पूरी नहीं हुई। उनका परिवार मूर्तियां बनाता था। इसके बाद वे भी इसी काम में लग गए। बाद के दिनों में टी राजा सिंह ऑडियो और वीडियो कैसेट बेचने लगे थे। टी राजा सिंह ने राजनीति में कदम 2009 में रखा था। अप्रैल 2013 में वे टीडीपी से बीजेपी में आ गए थे।

तेलंगाना में भाजपा को बड़ा झटका,

फायर ब्रांड नेता टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

खुद बताई फैसले की वजह:-

तेलंगाना की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। बीजेपी MLA टी राजा सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बहुत से लोगों की चुप्पी को सहमति नहीं समझा जाना चाहिए।


फायर ब्रांड नेता टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा।

तेलंगाना की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी है।

बता दें कि टी राजा सिंह को तेलंगाना के फायर ब्रांड नेता के तौर पर जाना जाता है। बता दें कि उन्होंने तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर नया नाम सामने आने के बाद ये फैसला लिया है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बीजेपी MLA टी राजा सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बहुत से लोगों की चुप्पी को सहमति नहीं समझा जाना चाहिए। मैं सिर्फ़ अपने लिए नहीं, बल्कि उन अनगिनत कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के लिए बोल रहा हूं जो हमारे साथ आस्था के साथ खड़े थे और जो आज निराश महसूस कर रहे हैं।


टी राजा सिंह ने पत्र में क्या लिखा?

उन्होंने बतौर एक पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि भले ही मैं पार्टी से अलग हो रहा हूं, लेकिन मैं हिंदुत्व की विचारधारा और हमारे धर्म और गोशामहल के लोगों की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। मैं अपनी आवाज उठाता रहूंगा और हिंदू समुदाय के साथ और भी अधिक मजबूती से खड़ा रहूंगा।

वहीं, अपने पत्र में उन्होंने आगे लिखा कि यह एक कठिन निर्णय है, लेकिन एक जरूरी निर्णय है। बहुत से लोगों की चुप्पी को सहमति नहीं समझना चाहिए। मैं सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन असंख्य कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के लिए बोल रहा हूं जो हमारे साथ आस्था के साथ खड़े थे और जो आज निराश महसूस कर रहे हैं।


इस बात से नराज बताए जा रहे सिंह

बताया जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान ने एन रामचंद्र राव के नाम पर पार्टी के राज्य अध्यक्ष बनाने पर सहमति जताई है।

पार्टी आलाकमान के इसी फैसले से नाराज होकर टी राजा सिंह ने अपना त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को भेज दिया है।


टी. राजा सिंह से जुड़ी रोचक जानकारियाँ | Interesting Facts About T Raja Singh :-

  • राजा सिंह खुद को "हिंदू धर्म रक्षक" और "हिंदू शेर" कहते हैं, और यही पहचान उनकी राजनीति की मुख्य आधारशिला है।
  • वे देश के उन चुनिंदा नेताओं में से हैं जिन पर सबसे अधिक बार विवादास्पद भाषणों को लेकर FIR दर्ज हुई है।
  • सोशल मीडिया पर बैन: फेसबुक और यूट्यूब ने उनके अकाउंट्स को हेट स्पीच (घृणास्पद भाषण) के कारण कई बार ब्लॉक या बैन किया है।
  • उन्होंने एक बार कहा था कि "अगर गौ-हत्या बंद नहीं हुई, तो हम कानून अपने हाथ में लेंगे।"
  • AIMIM जैसी पार्टियों से उनका खुला टकराव रहा है, खासकर ओवैसी बंधुओं के खिलाफ वे खुलकर बयान देते रहे हैं।
  • वे अयोध्या राम मंदिर निर्माण के खुले समर्थक हैं और कई बार मंदिर निर्माण के पक्ष में रैलियाँ निकाल चुके हैं।
  • राजा सिंह बिना सुरक्षा के भी खुले मंचों पर भाषण देते हैं, और हजारों की भीड़ को संबोधित करते हैं।
  • वे ज़्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं (12वीं पास), लेकिन उनके भाषणों का प्रभाव और जनसंपर्क क्षमता बेहद तीव्र है।
  • धार्मिक आयोजनों में वे खुद हवन, पूजा और गौ-सेवा करते हैं और युवाओं को धर्म के प्रति जागरूक करते हैं।
  • 2022 में उन्हें बीजेपी ने पार्टी से निलंबित कर दिया था, लेकिन जनदबाव और समर्थन के चलते उन्हें वापस शामिल किया गया।


टी. राजा सिंह – प्रश्न और उत्तर | T Raja Singh Q&A in Hindi :-

Q1. टी. राजा सिंह कौन हैं?

उत्तर: टी. राजा सिंह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे कट्टर हिंदुत्व विचारधारा के लिए प्रसिद्ध हैं।


Q2. टी. राजा सिंह का जन्म कब और कहाँ हुआ?

उत्तर: इनका जन्म 15 अप्रैल 1977 को हैदराबाद के धूलपल्ली इलाके में हुआ था।


Q3. राजा सिंह किस जाति से हैं?

उत्तर: वे लोधा राजपूत (OBC वर्ग) से आते हैं।


Q4. क्या टी. राजा सिंह शादीशुदा हैं?

उत्तर: हाँ, टी. राजा सिंह विवाहित हैं और उनके दो बच्चे हैं – एक बेटा और एक बेटी।


Q5. राजा सिंह किस पार्टी से विधायक हैं?

उत्तर: वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) से हैं और गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं।


Q6. राजा सिंह क्यों विवादों में रहते हैं?

उत्तर: वे हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर बेबाक बयान देते हैं, जिनमें गौ रक्षा, लव जिहाद, और धर्मांतरण के खिलाफ तीखे भाषण शामिल होते हैं। इन्हीं कारणों से वे कई बार FIR और सोशल मीडिया बैन के शिकार हो चुके हैं।


Q7. क्या टी. राजा सिंह को बीजेपी ने कभी निलंबित किया था?

उत्तर: हाँ, अगस्त 2022 में उन्हें पार्टी विरोधी बयानों के कारण निलंबित किया गया था। बाद में जनवरी 2023 में उन्हें फिर से पार्टी में शामिल कर लिया गया।


Q8. क्या राजा सिंह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं?

उत्तर: जी हाँ, वे फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, हालांकि कई बार उनके अकाउंट्स बैन किए जा चुके हैं।


Q9. राजा सिंह की विचारधारा क्या है?

उत्तर: वे कट्टर हिंदुत्व विचारधारा के समर्थक हैं और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की माँग करते रहे हैं।


Q10. राजा सिंह की लोकप्रियता का कारण क्या है?

उत्तर: उनकी बेबाक और आक्रामक शैली, हिंदुत्व समर्थक भाषण, और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलना उनकी लोकप्रियता के प्रमुख कारण हैं।

Biography :-

T. Raja Singh Lodhi is an Indian politician from the state of Telangana. He is the current MLA of Telangana Legislative Assembly representing Goshamahal Assembly Constituency in Hyderabad. He joined the Bharatiya Janata Party in 2014. Earlier he was in the Telugu Desam Party. In 2022, he made objectionable remarks about the Islamic prophet Mohammad. After this he was expelled from the BJP in 2022.


Early Life :-

T. Raja Singh Lodhi belongs to the Thakur community, which has a large presence in the Goshamahal Assembly constituency of the old city. The Lodhi community is an OBC community belonging to people who came from Uttar Pradesh, and are generally counted as mainstream Kshatriya Rajputs.


Political Life :-

Raja Singh started his political career by joining the Telugu Desam Party (TDP) in 2009. This year he was elected as a member of the Greater Hyderabad Municipal Corporation.


He joined the BJP ahead of the 2014 Andhra Pradesh Legislative Assembly election. He successfully contested the election from the Goshamahal Assembly constituency. In 2018, he was once again elected as a Member of the Legislative Assembly from the same constituency.


Controversies:-

Since 2017, Raja Singh has been surrounded by several controversies related to hate speeches. He had allegedly called the old area of Hyderabad a mini Pakistan in May 2017. In July 2017, he appealed to the Hindu community in the state of West Bengal to respond in a similar way to the 2002 Gujarat riots. He has repeatedly spoken about establishing a Hindu nation. In June 2018, Raja Singh called for a ban on the Quran. Later in July 2018, he called Muslims traitors and supported shooting Rohingya people.


Raja Singh was arrested by the Hyderabad Police on 23 August 2022, just hours after his remarks about Prophet Muhammad. After this, he was suspended from BJP for violating party norms. He was released on bail on 9 November.


According to the affidavit filed in the 2018 elections, 43 cases are pending against him. Most of the cases are of inflammatory speech. On 2 September 2020, Meta Platforms banned him from all its websites including Facebook for hate speech. On 27 October 2022, Hyderabad Police claimed that 101 criminal cases were registered against MLA Raja Singh. Of these, 18 were related to communal crimes.


Raja Singh married Usha Bai:-

Thakur Raja Singh was born on 15 April 1977 in Hyderabad, Andhra Pradesh (now Telangana) to a Hindu family. He lives in Dholpet, Hyderabad. He was born in a poor family. It is said that due to lack of money, he could not complete his studies. He joined RSS because he liked the ideology of RSS. Raja Singh is married to Usha Bai.


Controversial statements of T Raja Singh:-

  • - In May 2017, Raja Singh allegedly said that the Old City area in Hyderabad has turned into a mini Pakistan and made some other objectionable remarks.
  • - In July 2017, he asked Hindus in Bengal to respond like Gujarat of 2002.
  • - In December 2017, Raja Singh said that whoever comes between us and the Hindu nation, we will wipe him out, and we will not spare him. Brothers, get ready and learn to wield a sword.
  • - In June 2018, Raja Singh called for a ban on the Quran. Calling the Quran the Green Book, he said that it is the reason for terrorism in the country.
  • - In July 2018, Raja Singh said that if the Rohingyas do not leave the country, they should be shot.

Famous statements of T Raja Singh:-

T Raja Singh had said in 2017 on the Padmavati film controversy that we will burn the theater in which this film will be shown. In a program this year, he had called Old Hyderabad a mini Pakistan and said that if the houses here are searched, bombs will be found in every house. Not only this, in the same year, he had pledged to take and give life for the Ram temple. There was a controversy over this. In 2018, when there was a controversy about Rohingya Muslims in the country, T Raja Singh had said that if they do not leave India, they should be shot. In the same year, he had said that you cannot become a true Hindu without joining the RSS. He was in the headlines for this statement too.


Facebook had banned:-

Raja Singh was banned by Facebook and Instagram in the year 2020 for hurting religious sentiments and making hateful statements. After this, Raja Singh had said that he does not use Facebook. All the accounts made in his name are fake. In the 2022 UP assembly elections, he had openly threatened that if you do not vote for BJP, then bulldozers will be run. Raja Singh was arrested for making controversial statements on Prophet Muhammad. He had to stay in jail for two months. Even after this, T Raja Singh's attitude did not soften. He was constantly making statements in his own style. After being suspended by the BJP, he had announced not to contest from Goshmahal seat and said that he would not go to any other party.


On March 19, 2023, T Raja Singh also made controversial statements in a rally in Sambhajinagar, Maharashtra. He had said that if we do Hindu jihad, then you will not even get girls to marry. We will erase every trace of Aurangzeb's grave from Aurangabad (Chhatrapati Sambhajinagar). These impotents have to be taught a lesson like Chhatrapati Shivaji Maharaj had taught Afzal Khan. Raja Singh had also said in this meeting that where Hindus are divided, Hindus are cut. Then a case was registered against him in Sambhajinagar.


Know what is the meaning of T in the name:-

Raja Singh puts T in front of his name. Supporters of Raja Singh, who comes from Lodh i.e. Rajput community, say that the T in front of his name means Tiger, although his late father Naval Singh also used to write T in front of his name. It means Thakur. T Raja Singh comes from a very poor family. Due to this, his education was not completed. His family used to make idols. After this, he also started doing the same work. Later, T Raja Singh started selling audio and video cassettes. T Raja Singh entered politics in 2009. In April 2013, he joined BJP from TDP.


Big setback to BJP in Telangana,

Firebrand leader T Raja Singh resigns from the party

He himself told the reason for the decision:-

A big news related to Telangana politics has come out. Here BJP MLA T Raja Singh has resigned from the party. He has given information about this on the social media platform X. BJP MLA T Raja Singh wrote in the X post that the silence of many people should not be considered as consent.

Firebrand leader T Raja Singh resigned from the party.

A big news related to Telangana politics has come out. Here BJP MLA T Raja Singh has resigned from the party. He has given information about this on the social media platform X.

Let us tell you that T Raja Singh is known as the firebrand leader of Telangana. Let us tell you that he has taken this decision after the new name came out as Telangana BJP President.

Information given on social media

BJP MLA T Raja Singh wrote in the X post that the silence of many people should not be considered as consent. I am speaking not just for myself, but for the countless workers and voters who stood with us with faith and who are feeling disappointed today.

What did T Raja Singh write in the letter?

He has offered his resignation by writing a letter. He wrote in his letter that even though I am leaving the party, I am fully committed to the ideology of Hindutva and the service of our religion and the people of Goshamahal. I will continue to raise my voice and stand even more strongly with the Hindu community.

At the same time, in his letter, he further wrote that this is a difficult decision, but a necessary decision. The silence of many people should not be considered as consent. I am speaking not just for myself, but for the countless workers and voters who stood with us with faith and who are feeling disappointed today.

Singh is said to be upset with this

It is being said that the BJP high command has agreed to name N Ramachandra Rao as the state president of the party.

Angered by this decision of the party high command, T Raja Singh has resigned. He has sent his resignation to state president Bandi Sanjay Kumar.


Interesting facts about T Raja Singh:-

  • Raja Singh calls himself "Hindu Dharma Rakshak" and "Hindu Sher", and this identity is the main foundation of his politics.
  • He is one of the few leaders of the country against whom FIRs have been registered most often for controversial speeches.
  • Ban on social media: Facebook and YouTube have blocked or banned his accounts several times due to hate speech.
  • He once said that "If cow slaughter is not stopped, we will take the law into our own hands."
  • He has been openly in conflict with parties like AIMIM, especially he has been openly giving statements against the Owaisi brothers.
  • He is an open supporter of the construction of Ayodhya Ram temple and has taken out rallies in favor of temple construction several times.
  • Raja Singh gives speeches on open platforms even without security, and addresses crowds of thousands.
  • He is not very educated (12th pass), but the impact of his speeches and public relations ability is very strong.
  • He himself performs havan, puja and gau-seva in religious events and makes the youth aware of religion.
  • In 2022, he was suspended from the BJP, but due to public pressure and support, he was reinstated.


T. Raja Singh – Questions and Answers | T Raja Singh Q&A in Hindi :-

Q1. Who is T. Raja Singh?

Answer: T. Raja Singh is a leader of the Bharatiya Janata Party (BJP) and MLA from Goshamahal Assembly constituency in Telangana. He is famous for his hardline Hindutva ideology.


Q2. When and where was T. Raja Singh born?

Answer: He was born on 15 April 1977 in Dhulapalli area of ​​Hyderabad.


Q3. Which caste does Raja Singh belong to?

Answer: He belongs to Lodha Rajput (OBC category).


Q4. Is T. Raja Singh married?

Answer: Yes, T. Raja Singh is married and has two children – a son and a daughter.


Q5. Raja Singh is an MLA from which party?

Answer: He is from the Bharatiya Janata Party (BJP) and has been an MLA from Goshamahal Assembly constituency three times.


Q6. Why does Raja Singh remain in controversies?

Answer: He makes outspoken statements on issues related to Hindutva, including cow protection, love jihad, and fiery speeches against conversion. For these reasons, he has been the victim of FIRs and social media bans several times.


Q7. Was T. Raja Singh ever suspended by the BJP?

Answer: Yes, he was suspended in August 2022 for anti-party statements. He was later re-inducted into the party in January 2023.


Q8. Is Raja Singh active on social media?

Answer: Yes, he is active on platforms like Facebook, YouTube and Twitter, although his accounts have been banned several times.


Q9. What is Raja Singh's ideology?

Answer: He is a supporter of hardline Hindutva ideology and has been demanding that India be declared a Hindu nation.


Q10. What is the reason for Raja Singh's popularity?

Answer: His outspoken and aggressive style, pro-Hindutva speeches, and speaking openly on social issues are the major reasons for his popularity.