थॉमस सेवरी

थॉमस सेवरी जी के बारे मेंं

थॉमस सेवरी

थॉमस सेवरी

जन्म स्थान c. 1650 Shilstone, Modbury, Devon, England
शिक्षा English inventor and engineer
राष्ट्रीयता British, English
रचनाएँ प्रथम भाप के इंजन के आविष्कारक
मृत्यु May 1715, London, United Kingdom

थॉमस सेवरी

पानी निकालने में सक्षम प्रथम भाप के इंजन के आविष्कारक थॉमस सेवरी का जन्म सन् 1650 में इंग्लैंड के डेवॉन स्थित शिल्स्टॉन में हुआ। उनके जीवन के प्रारंभिक वर्षों के बारे में ज्ञात नहीं है। कोई उन्हें सेना का इंजीनियर बतलाता है तो कोई समुद्री जहाज का कप्तान। पर उन्होंने सन् 1694 व 1710 के मध्य अनेक पेटेंट प्राप्त किए।

इनमें से एक खानों से पानी निकालने हेतु पंप, जिसे खान कर्मियों के मित्र के रूप में 1698 में पहली बार पेटेंट मिला था, लगभग 35 वर्ष तक चला। यह पंप शहरी इलाकों में जल-आपूर्ति में भी सक्षम था और कारखानों में उपयोग के लायक भी था। इसमें उच्च दबाववाले बॉयलर से एक सिलिंडर जुड़ा था। सिलिंडर की भाप को ठंडा करने के लिए अलग से व्यवस्था थी। यह इंजन अधिक व्यावहारिक नहीं सिद्ध हुआ और बहुत थोड़े से पंप ही लगाए गए थे।

प्रारंभ में सन् 1702 में थॅमस सेवरी ने इन इंजनों के निर्माण हेतु कार्यशाला लगाई थी, पर बाद में इस कार्य से तौबा कर ली। सन् 1705 में वे ‘रॉयल सोसाइटी’ के फैलो चुने गए। उन्हें हॉलैंड के साथ हुए युद्ध में घायल नौसैनिकों की देखभाल का दायित्व मिला, जिसे उन्होंने सन् 1714 तक निभाया। इसके बाद वे जल संबंधी कार्यों के सर्वेयर बने।

थॉमस सेवरी के आविष्कार को थॉमस न्यूकोनमेन ने आगे बढ़ाया।

मई 1715 में थॉमस सेवरी का लंदन में निधन हो गया।