ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी जी के बारे मेंं

ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी

(श्री यमाई माता नंद गिरी)

जन्म: मुंबई, महाराष्ट्र
पिता: मुकुंद कुलकर्णी
जीवनसंगी: विक्की गोस्वामी
राष्ट्रीयता: भारतीय
धर्म : हिन्दू
शिक्षा: सेंट जोसेफ हाई स्कूल जूहू, मबई
अवॉर्ड: लक्स न्यू फेस ऑफ द ईयर का 1994 का फिल्मफेयर पुरस्कार

Mamta Kulkarni:(ममता कुलकर्णी) की बायोग्राफी इन हिंदी :-

ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में हुआ था। ममता कुलकर्णी का जन्म एक मराठी परिवार में हुआ था। उनकी दो बहनें मिथिला एवं मोलिना हैं। ममता ने साल 1992 में आई फिल्म 'तिरंगा' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। फिर, उन्होंने 'आशिक', 'आवारा', 'क्रांतिवीर', 'वक्त हमारा है', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' और 'करण अर्जुन' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। लगातार एक के बाद एक कई हिट फिल्में देकर ममता जहां सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगी थीं, लेकिन एक समय उनका करियर डगमगाने लगा और वह विवाद की शिकार हुईं।

2025 प्रयागराज महाकुंभ में ममता कुलकर्णी:-

उन्हें 2025 प्रयागराज महाकुंभ के दौरान किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के रूप में नियुक्त किया गया और समारोह के दौरान उन्होंने त्रिवेणी संगम पर पिंडदान अनुष्ठान किया इसके बाद उन्हें आध्यात्मिक नाम ‘श्री यमाई माता नंद गिरि’ दिया गया है।

ममता कुलकर्णी ने फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास लेकर एक नई दिशा में कदम बढ़ाया था. ड्रग माफिया से संबंधों और कई विवादों में नाम आने वाली ममता ने अब किन्नर अखाड़े में महात्मा बनने का रास्ता चुना था. महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में संन्यास लेने के बाद उन्हें महामंडलेश्वर के पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन इसके बाद विवाद भी उठे. किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने उन्हें इस पद से हटा दिया और अखाड़े से बाहर का रास्ता दिखाया। 


फिल्मों का सफर:-

ममता कुलकर्णी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बॉलीवुड से नहीं, बल्कि साउथ की फिल्मों से की थी. उन्होंने 1991 में तमिल फिल्म नानबर्गल से डेब्यू किया, जो एक सुपरहिट फिल्म थी. इसके बाद उन्होंने तेलुगू फिल्म  प्रेमशिखाराम (1992) से टॉलीवुड में कदम रखा. कन्नड़ सिनेमा में भी उन्होंने विष्णु विजया (1993) से शुरुआत की, जो बड़ी हिट रही. बॉलीवुड में ममता कुलकर्णी ने मेरा दिल तेरे लिए से डेब्यू किया, लेकिन उन्हें असली पहचान तिरंगा, करण अर्जुन, वक्त हमारा है और सबा काश्मीरी जैसी फिल्मों से मिली.

तमिल फिल्म  नानबर्गल से मिली जबरदस्त पहचान

ममता कुलकर्णी की पहली फिल्म नानबर्गल 1991 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म दोस्ती और प्रेम पर आधारित थी, जिसमें वे घमंडी लड़की प्रिया के किरदार में नजर आई थीं. फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली और इसके चलते उनके नाम पर एक मंदिर भी बनाया गया था.

हालांकि उनके महामंडलेश्वर बनने के बाद एक बार फिर से वही सुर्खियों में आ गई है और लोग यह जानना चाहते हैं कैसे उन्होंने एक अभिनेत्री से एक महामंडलेश्वर बनने का सफर तय किया तो आईए जानते हैं उनके बारे में-

ममता कुलकर्णी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य –

  • ममता कुलकर्णी का जन्म और पालन पोषण महाराष्ट्र के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ है।
  • वह अपनी मां के कहने पर मॉडलिंग प्रोजेक्ट के लिए ऑडिशन देने गई थी।
  • इसके बाद उन्हें कई प्रिंट विज्ञापनों और मॉडलिंग प्रोजेक्ट में देखा गया।
  • उनकी मां चाहती थी कि वह एक अभिनेत्र बने परंतु वह एक अभिनेत्री के रूप में अपना कैरियर नहीं बनना चाहती थी।
  • उन्होंने एक बार भारतीय अभिनेत्री रेखा और श्रीदेवी को कॉस्मेटिक सुंदरियां कहा था।
  • 90 के दशक में वह इतनी लोकप्रिय हो गई थी कि उनके प्रशंसकों ने भारत के हैदराबाद में उनका मंदिर बना दिया।
  • जानकारी अनुसार उन्होंने जेलके अंदर ही अंतर्राष्ट्रीय ड्रग माफिया विकी गोस्वामी से विवाह कर लिया था।
  • कहां जाता है कि जब विक्की दवाई जेल में था तब उसके रियल एस्टेट व्यवसाय और दुबई के एक होटल की देखभाल ममता कर रही थी।
  • वर्ष 2002 में वह आखरी बार हिंदी फिल्म कभी तुम कभी हम में नजर आई इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में काम करना छोड़ दिया।
  • उन्हें बिग बॉस सीजन 7 मैं हिस्सा लेने का निमंत्रण दिया गया था लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।
  • वर्ष 2020 में उनके जीवन पर आधारित फिल्म ‘द स्टार डस्ट अफेयर’ निर्माण अधीन थी जो अभी तक सामने नहीं आई है।
  • उन्हें बहुत सारी फेमस पत्रिकाओं के कवर पेज पर चित्रित किया जा चुका है।
  • वह एक धार्मिक महिला है और देवी जगदंबा में गहरी आस्था रखती हैं।
  • जनवरी 2025 महाकुंभ में उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया था।


फिल्मों का सफर:- 

  • 2001 छुपा रुस्तम
  • 2001 सेंसर
  • 1998 जाने जिगर
  • 1998 चाइना गेट
  • 1998 किला
  • 1997 क्रांतिकारी
  • 1997 जीवन युद्ध
  • 1997 नसीब
  • 1996 बेकाबू
  • 1995 बाज़ी
  • 1995 सबसे बड़ा खिलाड़ी
  • 1995 आंदोलन
  • 1995 करन अर्जुन
  • 1995 अहंकार
  • 1995 किस्मत
  • 1994 गैंगस्टर
  • 1994 वादे इरादे
  • 1994 बेताज बादशाह
  • 1994 क्रान्तिवीर
  • 1994 अनोखा प्रेमयुद्ध
  • 1993 तिरंगा
  • 1993 आशिक आवारा
  • 1993 भूकंप
  • 1993 वक्त हमारा है
  • 1993 अशांत