
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
(बागेश्वर धाम सरकार)
जन्म: | 4 जुलाई 1996 |
पिता: | श्री राम करपाल गर्ग |
माता: | श्रीमती सरोज गर्ग |
राष्ट्रीयता: | भारतीय |
धर्म : | हिन्दू |
शिक्षा: | शिक्षा गढ़ा गांव के सरकारी स्कूल |
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जीवन परिचय ( Dhirendra Krishna Shastri Biography) :-
बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ागंज गांव में हुआ और इसी स्थान पर हनुमान जी को समर्पित प्राचीन मंदिर बागेश्वर धाम है.
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दादाजी पंडित भगवान दास गर्ग ने चित्रकूट के निर्मोही अखाड़े से दीक्षा प्राप्त की थी. उन्होंने बागेश्वर धाम का जीर्णोद्धार कराया था.
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दादाजी भगवान दास गर्ग बागेश्वर धाम में दरबार लगाते थे.
कहा जाता है कि धीरेन्द्र शास्त्री के पिताजी रामकृपाल गर्ग नशे के आदि थे और वे बागेश्वर धाम का काम नहीं करते. इनकी माताजी का नाम सरोज गर्ग है, जोकि एक ग्रहणी हैं.
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई का नाम शालिग्राम गर्ग है जोकि बागेश्वर धाम का कामकाज देखते हैं.
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गढ़ा गांव के सरकारी स्कूल से की. फिर इन्होंने बीए की डिग्री ले. हालांकि कुछ लोंगो का कहना है कि, धीरेंद्र शास्त्री के आठवीं पास है.
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जब 12 वर्ष के हुए तभी से प्रवचन देना शुरू कर दिया.
बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री पर बालाजी हनुमान की असीम कृपा है और उन्हें कई सिद्धियां भी प्राप्त हैं.
प्रारंभिक जीवन और परिवार :-
उनका जन्म 4 जुलाई 1996 को छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में एक गर्ग(ब्राम्हण) में हुआ था। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गर्ग का बचपन उनके ही गांव में बीता है। वह एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से प्राप्त की। अपने बचपन में आस-पास के गाँवों में वे दान मांगकर,रामचरितमानस और सत्यनारायण कथा सुनाकर जीविकोपार्जन करते थे। वर्तमान में वह अविवाहित है।
आध्यात्मिक जीवन :-
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म और पालन-पोषण एक हिंदूगर्ग ब्राह्मण परिवार में हुआ, जहां उनके पिता एक पुजारी के रूप में काम करते हैं। कथित तौर पर धीरेंद्र शास्त्री जी को भगवान हनुमान ने बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर बनने और समाज सेवा के लिए काम करने का निर्देश दिया था। उनके अनुसार न ही वो किसी देवता के अवतार हैं न ही वो कोई तांत्रिक हैं, मात्र एक साधारण मानव हैं जिनके पास हनुमान जी और सन्यासी बाबा के आशीर्वाद से सिद्धियां प्राप्त हैं| वे इन शक्तियों को जनकल्याण और मानव सेवाहितार्थ काम में लेते है और उनकी मानसिक,शारीरिक समस्याओ का निदान करते है | पंडित धीरेंद्र जी शास्त्री के द्वारा बागेश्वर धाम की सेवा 3 पीढ़ियों से की जा रही है।
संपत्ति :-
शास्त्री जी के अनुसार उनके पास निजी संपत्ति के रूप में एक मोटरसाइकिल हैं उसके अलावा जितने भी दान दक्षिणा इत्यादि प्राप्त होता है वह सेवा में उपयोग होता है | उनके अनुसार उन्होंने नौ एकड़ जमीन खरीदी है जिसपर वह कैंसर अस्पताल का निर्माण कर रहे हैं | धाम में आया दान मंदिर विस्तार , जन कल्याण कार्य जैसे कन्याओ का विवाह , रोगों के निदान के लिए और अन्नपूर्णा भंडारा में लगाया जाता है | जिसमे प्रतिदिन कई हजार भक्त प्रसाद ग्रहण करते है |
बागेश्वर धाम सरकार :-
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पीठाधीश्वर और बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख हैं, जो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गाँव में भगवान हनुमान को समर्पित एक हिंदू तीर्थ स्थल है। धाम में शास्त्री जी एक दिव्य दरबार का आयोजन करते हैं जहाँ ऐसा माना जाता है कि वह अपनी दैवीय शक्तियों से लोगों की सभी शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक पीड़ाओं को ठीक करते हैं जो उन्हें दादा गुरु जी से मिली थी। लल्लनटॉप के साथ एक साक्षात्कार में शास्त्री जी ने बताया कि वह अपने दादा गुरु जी के बाद धाम के प्रमुख के रूप में सेवा करने वाली तीसरी पीढ़ी हैं।
आध्यात्मिक जीवन :-
शास्त्री जी,जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य हैं। वह वर्तमान में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक हिंदू तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर और प्रमुख के रूप में सेवा कर रहे हैं। शास्त्री जी को रामचरितमानस और शिव पुराण के उपदेश के लिए जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि साधना के माध्यम से उन्हें कुछ दिव्य शक्तियाँ प्राप्त हुई हैं। उन्होंने अपने धाम में अन्नपूर्णा रसोई की स्थापना की है जहां उनके अनुयायियों के लिए निःशुल्क भोजन प्रसाद की व्यवस्था की जाती है। धीरेंद्र शास्त्री गरीब और बेसहारा लड़कियों की शादी का वार्षिक समारोह भी रखते हैं। वह प्राचीन वैदिक अध्ययन और संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए एक वैदिक गुरुकुल की स्थापना कर रहे हैं |
बागेश्वर धाम :-
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा में स्थित “बागेश्वर धाम”, जो स्वंयभू हनुमान जी की दिव्यता के लिए देश – विदेश में प्रसिद्ध है। कई तपस्वियों की दिव्य भूमि है बागेश्वर धाम, जहां लोगों को बालाजी महाराज की कृपा और आशीर्वाद दर्शन मात्र से ही मिल जाते हैं। यहां बालाजी महाराज एक अर्जी के माध्यम से सुनते हैं आपकी समस्या और धाम के पीठाधीश्वर पूज्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज, जिसे दुनिया बागेश्वर धाम सरकार के नाम से संबोधित करती है, के माध्यम से समाधान करवाते हैं।
धाम या फिर धाम में लगने वाले पूज्य गुरुदेव के दिव्य दरबार के बारे में जानकारी या फिर बागेश्वर धाम सरकार के आगामी कार्यक्रम की जानकारी हासिल करने के लिए धाम के कॉन्टेक्ट नंबर पर बात करके भी हासिल कर सकते हैं।
बागेश्वर धाम का कॉन्टेक्ट नंबर है – +917055005553 / +917055005554
जय बालाजी महाराज…जय बागेश्वर धाम….
Bageshwar Dham Sarkar Address | बागेश्वर धाम सरकार का पता :-
आइये जानते है कि यह धाम कहा स्थित है, यह धाम मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले के ग्राम गड़ा गंज में आता है। आइए बताते हैं कि आप बागेश्वर धाम कैसे जा सकते हैं। यहां जाने के लिए आप ट्रेन या बस द्वारा जा सकते हैं। अगर आप ट्रेन द्वारा जाते हैं तो आपको छतरपुर स्टेशन जिसका स्टेशन कोड MCSC है या खजुराहो स्टेशन जिसका स्टेशन कोड KURJ है। यह स्टेशन धाम से सबसे नजदीक है, यहां आने के बाद आपको लगभग 25 किलोमीटर की दूरी और तय करनी पड़ेगी। यहां से आप आटो द्वारा जा सकते हैं। स्टेशन से धाम पर जाने के लिए बहुत सारे आटो मिल जाते हैं।
आपको कोई परेशानी नहीं होगी, धाम की दूरी दोनों स्टेशनों से दूरी लगभग बराबर है लेकिन छतरपुर से आपको ज्यादा आसान रहेगा क्योंकि यहां से ऑटो ज्यादा मिल जाता है और थोड़ी दूरी भी कम हो जाती है। आपको बता दें कि स्टेशन से बस भी मिलती है लेकिन बस धाम तक नहीं जाती है, वह मेन रोड तक ही जाती है, जहा से धाम लगभग 5 किलोमीटर दूर है जो आपको पैदल भी यात्रा करनी पड़ सकती है अगर आटो न मिली।
अगर आपके शहर से डायरेक्ट ट्रेन नहीं मिलती है तो आप सतना स्टेशन भी आ सकते हैं। यहां से छतरपुर के लिए बस द्वारा यात्रा आपको करना पड़ेगा और वहा से उस रूट से यात्रा करें जो छतरपुर होकर जाती हो। अगर आप हवाई यात्रा भी करना चाहते हैं तो कर सकते हैं जो खजुराहो में है, वहां से धाम की दूरी लगभग 31 किलोमीटर दूरी है।