राणा उदयसिंह

राणा उदयसिंह जी के बारे मेंं

राणा उदयसिंह

राणा उदयसिंह

जन्म: 4 अगस्त 1522 चित्तौड़गढ़ दुर्ग, राजस्थान, भारत
मृत्यु: 28 फ़रवरी 1572 (उम्र 49) गोगुन्दा ,राजस्थान ,भारत
पिता: राणा सांगा
माता: रानी कर्णावती,
जीवनसंगी: महारानी जयवंता बाई , सज्जा बाई सोलंकी
बच्चे: महाराणा प्रताप, शक्ति सिंह और विक्रम सिंह
राष्ट्रीयता: भारतीय
धर्म : हिन्दू

राणा उदयसिंह जीवन परिचय :--

उदयसिंह द्वितीय (जन्म 04 अगस्त 1522 ~ 28 फरवरी 1572 ,चित्तौड़गढ़ दुर्ग, राजस्थान, भारत) मेवाड़ के एक महाराणा और उदयपुर शहर के संस्थापक थे। ये मेवाड़ साम्राज्य के 53वें शासक थे। उदयसिंह मेवाड़ के शासक राणा सांगा (संग्राम सिंह) के चौथे पुत्र थे।  जबकि बूंदी की रानी, कर्णावती इनकी माँ थीं।

व्यक्तिगत जीवन :--

उदयसिंह का जन्म चित्तौड़गढ़ में अगस्त 1522 में हुआ था । इनके पिता महाराणा सांगा के निधन के बाद रतन सिंह द्वितीय को नया शासक नियुक्त किया गया। रत्न सिंह ने 1531 में शासन किया था। राणा विक्रमादित्य सिंह के शासनकाल के दौरान तुर्की के सुल्तान गुजरात के बहादुर शाह ने चित्तौड़गढ़ पर 1534 में हमला कर दिया था, इस कारण उदयसिंह को बूंदी भेज दिया था ताकि उदयसिंह सुरक्षित रह सके। 1537 में बनवीर ने विक्रमादित्य का गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उसके बाद उन्होंने उदयसिंह को भी मारने का प्रयास किया लेकिन उदयसिंह की धाय (nurse) पन्ना धाय ने उदयसिंह को बचाने के लिए अपने पुत्र चन्दन का बलिदान दे दिया था इस कारण उदयसिंह ज़िंदा रह सके थे ,पन्ना धाय ने यह जानकारी किसी को नहीं दी थी कि बनवीर ने जिसको मारा है वो उदयसिंह नहीं बल्कि उनका पुत्र चन्दन था। इसके बाद पन्ना धाय बूंदी में रहने लगी। लेकिन उदयसिंह को आने जाने और मिलने की अनुमति नहीं दी।और उदयसिंह को खुफिया तरीक से कुम्भलगढ़ में 2 सालों तक रहना पड़ा था।

इसके बाद 1540 में कुम्भलगढ़ में उदयसिंह का राजतिलक किया गया और मेवाड़ का राणा बनाया गया। उदयसिंह के सबसे बड़े पुत्र का नाम महाराणा प्रताप था जबकि पहली पत्नी का नाम महारानी जयवंताबाई था। कुछ किवदन्तियों के अनुसार उदयसिंह की कुल 22 पत्नियां और 56 पुत्र और 22 पुत्रियां थी। उदयसिंह की दूसरी पत्नी का नाम सज्जा बाई सोलंकी था जिन्होंने शक्ति सिंह और विक्रम सिंह को जन्म दिया था जबकि जगमाल सिंह ,चांदकंवर और मांकनवर को जन्म धीरबाई भटियानी ने दिया था ,ये उदयसिंह की सबसे पसंदीदा पत्नी थी। इनके अलावा इनकी चौथी पत्नी रानी वीरबाई झाला थी जिन्होंने जेठ सिंह को जन्म दिया था।

कार्य व संघर्ष :--

1541 ईस्वी में वे मेवाड़ के राणा हुए और कुछ ही दिनों के बाद अकबर ने मेवाड़ की राजधानी चित्तौड़ पर चढ़ाई की। हजारों मेवाड़ियों की मृत्यु के बाद जब लगा कि गढ़ अब न बचेगा तब जयमल और फत्ता आदि वीरों के हाथ में उसे छोड़ उदयसिंह अरावली के घने जंगलों में चले गए। वहाँ उन्होंने नदी की बाढ़ रोक उदयसागर नामक सरोवर का निर्माण किया था। वहीं उन्होंने अपनी नई राजधानी उदयपुर बसाई। चित्तौड़ के विध्वंस के चार वर्ष बाद उदयसिंह का देहांत हो गया था और अगला शासक जगमाल सिंह को बनाया गयाथा लेकिन कुछ ही दिनों बाद जगमाल को हटा कर महाराणा प्रताप को गद्दी पर बैठाया गया।

युद्ध :--

उदयसिंह की कोई बड़ी उपलब्धियां नहीं रही. सैनिक सफलता के पैमाने पर संभवत यह गुहिल वंश के सबसे कमजोर शासक साबित हुए. 1543 में जब शेरशाह सूरी ने चित्तौड़ पर आक्रमण करने की खबर आई तो इन्होने अपने दूत को भिजवाकर किले की चाबियां सूरी को सौप दी थी. ऐसा करके इन्होने किले के नुक्सान को तो बचा लिया मगर लड़ने से पहले ही हार स्वीकार कर ली थी. इन्होने अरावली की उपत्यकाओं के मध्य उदयपुर शहर की स्थापना की.

मेवाड़ राजवंश का संक्षिप्त इतिहास:--

वीर प्रसूता मेवाड की धरती राजपूती प्रतिष्ठा, मर्यादा एवं गौरव का प्रतीक तथा सम्बल है। राजस्थान के दक्षिणी पूर्वी अंचल का यह राज्य अधिकांशतः अरावली की अभेद्य पर्वत श्रृंखला से परिवेष्टिता है। उपत्यकाओं के परकोटे सामरिक दृष्टिकोण के अत्यन्त उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है। >मेवाड अपनी समृद्धि, परम्परा, अधभूत शौर्य एवं अनूठी कलात्मक अनुदानों के कारण संसार के परिदृश्य में देदीप्यमान है। स्वाधिनता एवं भारतीय संस्कृति की अभिरक्षा के लिए इस वंश ने जो अनुपम त्याग और अपूर्व बलिदान दिये सदा स्मरण किये जाते रहेंगे। मेवाड की वीर प्रसूता धरती में रावल बप्पा, महाराणा सांगा, महाराण प्रताप जैसे सूरवीर, यशस्वी, कर्मठ, राष्ट्रभक्त व स्वतंत्रता प्रेमी विभूतियों ने जन्म लेकर न केवल मेवाड वरन संपूर्ण भारत को गौरान्वित किया है। स्वतन्त्रता की अखल जगाने वाले प्रताप आज भी जन-जन के हृदय में बसे हुये, सभी स्वाभिमानियों के प्रेरक बने हुए है। मेवाड का गुहिल वंश संसार के प्राचीनतम राज वंशों में माना जाता है। मान्यता है कि सिसोदिया क्षत्रिय भगवान राम के कनिष्ठ पुत्र लव के वंशज हैं। श्री गौरीशंकर ओझा की पुस्तक “मेवाड़ राज्य का इतिहास” एक ऐसी पुस्तक है जिसे मेवाड़ के सभी शासकों के नाम एवं क्रम के लिए सर्वाधिक प्रमाणिक माना जाता है.

मेवाड में गहलोत राजवंश – बप्पा ने सन 734 ई० में चित्रांगद गोरी परमार से चित्तौड की सत्ता छीन कर मेवाड में गहलौत वंश के शासक का सूत्रधार बनने का गौरव प्राप्त किया। इनका काल सन 734 ई० से 753 ई० तक था।

इसके बाद के शासकों के नाम और समय काल निम्न था –

रावल बप्पा ( काल भोज ) – 734 ई० मेवाड राज्य के गहलौत शासन के सूत्रधार।

रावल खुमान – 753 ई०

मत्तट – 773 – 793 ई०

भर्तभट्त – 793 – 813 ई०

रावल सिंह – 813 – 828 ई०

खुमाण सिंह – 828 – 853 ई०

महायक – 853 – 878 ई०

खुमाण तृतीय – 878 – 903 ई०

भर्तभट्ट द्वितीय – 903 – 951 ई०

अल्लट – 951 – 971 ई०

नरवाहन – 971 – 973 ई०

शालिवाहन – 973 – 977 ई०

शक्ति कुमार – 977 – 993 ई०

अम्बा प्रसाद – 993 – 1007 ई०

शुची वरमा – 1007- 1021 ई०

नर वर्मा – 1021 – 1035 ई०

कीर्ति वर्मा – 1035 – 1051 ई०

योगराज – 1051 – 1068 ई०

वैरठ – 1068 – 1088 ई०

हंस पाल – 1088 – 1103 ई०

वैरी सिंह – 1103 – 1107 ई०

विजय सिंह – 1107 – 1127 ई०

अरि सिंह – 1127 – 1138 ई०

चौड सिंह – 1138 – 1148 ई०

विक्रम सिंह – 1148 – 1158 ई०

रण सिंह ( कर्ण सिंह ) – 1158 – 1168 ई०

क्षेम सिंह – 1168 – 1172 ई०

सामंत सिंह – 1172 – 1179 ई०

(क्षेम सिंह के दो पुत्र सामंत और कुमार सिंह। ज्येष्ठ पुत्र सामंत मेवाड की गद्दी पर सात वर्ष रहे क्योंकि जालौर के कीतू चौहान मेवाड पर अधिकार कर लिया। सामंत सिंह अहाड की पहाडियों पर चले गये। इन्होने बडौदे पर आक्रमण कर वहां का राज्य हस्तगत कर लिया। लेकिन इसी समय इनके भाई कुमार सिंह पुनः मेवाड पर अधिकार कर लिया। )

कुमार सिंह – 1179 – 1191 ई०

मंथन सिंह – 1191 – 1211 ई०

पद्म सिंह – 1211 – 1213 ई०

जैत्र सिंह – 1213 – 1261 ई०

तेज सिंह -1261 – 1273 ई०

समर सिंह – 1273 – 1301 ई०

(समर सिंह का एक पुत्र रतन सिंह मेवाड राज्य का उत्तराधिकारी हुआ और दूसरा पुत्र कुम्भकरण नेपाल चला गया। नेपाल के राज वंश के शासक कुम्भकरण के ही वंशज हैं। )


35. रतन सिंह ( 1301-1303 ई० ) – इनके कार्यकाल में अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौडगढ पर अधिकार कर लिया। प्रथम जौहर पदमिनी रानी ने सैकडों महिलाओं के साथ किया। गोरा – बादल का प्रतिरोध और युद्ध भी प्रसिद्ध रहा।

36. अजय सिंह ( 1303 – 1326 ई० ) – हमीर राज्य के उत्तराधिकारी थे किन्तु अवयस्क थे। इसलिए अजय सिंह गद्दी पर बैठे।

37. महाराणा हमीर सिंह ( 1326 – 1364 ई० ) – हमीर ने अपनी शौर्य, पराक्रम एवं कूटनीति से मेवाड राज्य को तुगलक से छीन कर उसकी खोई प्रतिष्ठा पुनः स्थापित की और अपना नाम अमर किया महाराणा की उपाधि धारण की । इसी समय से ही मेवाड नरेश महाराणा उपाधि धारण करते आ रहे हैं।

38. महाराणा क्षेत्र सिंह ( 1364 – 1382 ई० )

39. महाराणा लाखासिंह ( 1382 – 1421 ई० ) – योग्य शासक तथा राज्य के विस्तार करने में अहम योगदान। इनके पक्ष में ज्येष्ठ पुत्र चुडा ने विवाह न करने की भीष्म प्रतिज्ञा की और पिता से हुई संतान मोकल को राज्य का उत्तराधिकारी मानकर जीवन भर उसकी रक्षा की।

40. महाराणा मोकल ( 1421 – 1433 ई० )

41. महाराणा कुम्भा ( 1433 – 1469 ई० ) – इन्होने न केवल अपने राज्य का विस्तार किया बल्कि योग्य प्रशासक, सहिष्णु, किलों और मन्दिरों के निर्माण के रुप में ही जाने जाते हैं। कुम्भलगढ़ इन्ही की देन है. इनके पुत्र उदा ने इनकी हत्या करके मेवाड के गद्दी पर अधिकार जमा लिया।

42. महाराणा उदा ( उदय सिंह ) ( 1468 – 1473 ई० ) – महाराणा कुम्भा के द्वितीय पुत्र रायमल, जो ईडर में निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे थे, आक्रमण करके उदय सिंह को पराजित कर सिंहासन की प्रतिष्ठा बचा ली। अन्यथा उदा पांच वर्षों तक मेवाड का विनाश करता रहा।

43. महाराणा रायमल ( 1473 – 1509 ई० ) – सबसे पहले महाराणा रायमल के मांडू के सुल्तान गयासुद्दीन को पराजित किया और पानगढ, चित्तौड्गढ और कुम्भलगढ किलों पर पुनः अधिकार कर लिया पूरे मेवाड को पुनर्स्थापित कर लिया। इसे इतना शक्तिशाली बना दिया कि कुछ समय के लिये बाह्य आक्रमण के लिये सुरक्षित हो गया। लेकिन इनके पुत्र संग्राम सिंह, पृथ्वीराज और जयमल में उत्तराधिकारी हेतु कलह हुआ और अंततः दो पुत्र मारे गये। अन्त में संग्राम सिंह गद्दी पर गये।

44. महाराणा सांगा ( संग्राम सिंह ) ( 1509 – 1527 ई० ) – महाराणा सांगा उन मेवाडी महाराणाओं में एक था जिसका नाम मेवाड के ही वही, भारत के इतिहास में गौरव के साथ लिया जाता है। महाराणा सांगा एक साम्राज्यवादी व महत्वाकांक्षी शासक थे, जो संपूर्ण भारत पर अपना अधिकार करना चाहते थे। इनके समय में मेवाड की सीमा का दूर – दूर तक विस्तार हुआ। महाराणा हिन्दु रक्षक, भारतीय संस्कृति के रखवाले, अद्वितीय योद्धा, कर्मठ, राजनीतीज्ञ, कुश्ल शासक, शरणागत रक्षक, मातृभूमि के प्रति समर्पित, शूरवीर, दूरदर्शी थे। इनका इतिहास स्वर्णिम है। जिसके कारण आज मेवाड के उच्चतम शिरोमणि शासकों में इन्हे जाना जाता है।

45. महाराणा रतन सिंह ( 1528 – 1531 ई० )

46. महाराणा विक्रमादित्य ( 1531 – 1534ई० ) – यह अयोग्य सिद्ध हुआ और गुजरात के बहादुर शाह ने दो बार आक्रमण कर मेवाड को नुकसान पहुंचाया इस दौरान 1300 महारानियों के साथ कर्मावती सती हो गई। विक्रमादित्य की हत्या दासीपुत्र बनवीर ने करके 1534 – 1537 तक मेवाड पर शासन किया। लेकिन इसे मान्यता नहीं मिली। इसी समय सिसोदिया वंश के उदय सिंह को पन्नाधाय ने अपने पुत्र की जान देकर भी बचा लिया और मेवाड के इतिहास में प्रसिद्ध हो गई।

47. महाराणा उदय सिंह ( 1537 – 1572 ई० ) – मेवाड़ की राजधानी चित्तोड़गढ़ से उदयपुर लेकर आये. गिर्वा की पहाड़ियों के बीच उदयपुर शहर इन्ही की देन है. इन्होने अपने जीते जी गद्दी ज्येष्ठपुत्र  जगमाल को दे दी, किन्तु उसे सरदारों ने नहीं माना, फलस्वरूप छोटे बेटे प्रताप को गद्दी मिली.

48. महाराणा प्रताप ( 1572 -1597 ई० ) – इनका जन्म 9 मई 1540 ई० मे हुआ था। राज्य की बागडोर संभालते समय उनके पास न राजधानी थी न राजा का वैभव, बस था तो स्वाभिमान, गौरव, साहस और पुरुषार्थ। उन्होने तय किया कि सोने चांदी की थाली में नहीं खाऐंगे, कोमल शैया पर नही सोयेंगे, अर्थात हर तरह विलासिता का त्याग करेंगें। धीरे – धीरे प्रताप ने अपनी स्थिति सुधारना प्रारम्भ किया। इस दौरान मान सिंह अकबर का संधि प्रस्ताव लेकर आये जिसमें उन्हे प्रताप के द्वारा अपमानित होना पडा।

परिणाम यह हुआ कि 21 जून 1576 ई० को हल्दीघाटी नामक स्थान पर अकबर और प्रताप का भीषण युद्ध हुआ। जिसमें 14 हजार राजपूत मारे गये। परिणाम यह हुआ कि वर्षों प्रताप जंगल की खाक छानते रहे, जहां घास की रोटी खाई और निरन्तर अकबर सैनिको का आक्रमण झेला, लेकिन हार नहीं मानी। ऐसे समय भीलों ने इनकी बहुत सहायता की।अन्त में भामा शाह ने अपने जीवन में अर्जित पूरी सम्पत्ति प्रताप को देदी। जिसकी सहायता से प्रताप चित्तौडगढ को छोडकर अपने सारे किले 1588 ई० में मुगलों से छिन लिया। 19 जनवरी 1597 में चावंड में प्रताप का निधन हो गया।

49. महाराणा अमर सिंह -(1597 – 1620 ई० ) – प्रारम्भ में मुगल सेना के आक्रमण न होने से अमर सिंह ने राज्य में सुव्यवस्था बनाया। जहांगीर के द्वारा करवाये गयें कई आक्रमण विफ़ल हुए। अंत में खुर्रम ने मेवाड पर अधिकार कर लिया। हारकर बाद में इन्होनें अपमानजनक संधि की जो उनके चरित्र पर बहुत बडा दाग है। वे मेवाड के अंतिम स्वतन्त्र शासक है।

50. महाराणा कर्ण सिद्ध ( 1620 – 1628 ई० ) – इन्होनें मुगल शासकों से संबंध बनाये रखा और आन्तरिक व्यवस्था सुधारने तथा निर्माण पर ध्यान दिया।

51.महाराणा जगत सिंह ( 1628 – 1652 ई० )

52. महाराणा राजसिंह ( 1652 – 1680 ई० ) – यह मेवाड के उत्थान का काल था। इन्होने औरंगजेब से कई बार लोहा लेकर युद्ध में मात दी। इनका शौर्य पराक्रम और स्वाभिमान महाराणा प्रताप जैसे था। इनकों राजस्थान के राजपूतों का एक गठबंधन, राजनितिक एवं सामाजिक स्तर पर बनाने में सफ़लता अर्जित हुई। जिससे मुगल संगठित लोहा लिया जा सके। महाराणा के प्रयास से अंबेर, मारवाड और मेवाड में गठबंधन बन गया। वे मानते हैं कि बिना सामाजिक गठबंधन के राजनीतिक गठबंधन अपूर्ण और अधूरा रहेगा। अतः इन्होने मारवाह और आमेर से खानपान एवं वैवाहिक संबंध जोडने का निर्णय ले लिया। राजसमन्द झील एवं राजनगर इन्होने ही बसाया.

53. महाराणा जय सिंह ( 1680 – 1698 ई० ) – जयसमंद झील का निर्माण करवाया.

54. महाराणा अमर सिंह द्वितीय ( 1698 – 1710 ई० ) – इसके समय मेवाड की प्रतिष्ठा बढी और उन्होनें कृषि पर ध्यान देकर किसानों को सम्पन्न बना दिया।

55. महाराणा संग्राम सिंह ( 1710 – 1734 ई० ) – महाराणा संग्राम सिंह दृढ और अडिग, न्यायप्रिय, निष्पक्ष, सिद्धांतप्रिय, अनुशासित, आदर्शवादी थे। इन्होने 18 बार युद्ध किया तथा मेवाड राज्य की प्रतिष्ठा और सीमाओं को न केवल सुरक्षित रखा वरन उनमें वृध्दि भी की।

56.  महाराणा जगत सिंह द्वितीय ( 1734 – 1751 ई० ) – ये एक अदूरदर्शी और विलासी शासक थे। इन्होने जलमहल बनवाया। शहजादा खुर्रम (शाहजहाँ) को अपना “पगड़ी बदल” भाई बनाया और उन्हें अपने यहाँ पनाह दी.

57. महाराणा प्रताप सिंह द्वितीय ( 1751 – 1754 ई० )

58. महाराणा राजसिंह द्वितीय ( 1754 – 1761 ई० )

59. महाराणा अरिसिंह द्वितीय ( 1761 – 1773 ई० )

60. महाराणा हमीर सिंह द्वितीय ( 1773 – 1778 ई० ) – इनके कार्यकाल में सिंधिया और होल्कर ने मेवाड राज्य को लूटपाट करके तहस – नहस कर दिया।

61. महाराणा भीमसिंह ( 1778 – 1828 ई० ) – इनके कार्यकाल में भी मेवाड आपसी गृहकलह से दुर्बल होता चला गया।  13 जनवरी 1818 को ईस्ट इंडिया कम्पनी और मेवाड राज्य में समझौता हो गया। अर्थात मेवाड राज्य ईस्ट इंडिया के साथ चला गया।मेवाड के पूर्वजों की पीढी में बप्पारावल, कुम्भा, महाराणा सांगा, महाराणा प्रताप जैसे तेजस्वी, वीर पुरुषों का प्रशासन मेवाड राज्य को मिल चुका था। प्रताप के बाद अधिकांश पीढियों में वह क्षमता नहीं थी जिसकी अपेक्षा मेवाड को थी। महाराजा भीमसिंह योग्य व्यक्ति थे\ निर्णय भी अच्छा लेते थे परन्तु उनके क्रियान्वयन पर ध्यान नही देते थे। इनमें व्यवहारिकता का आभाव था।ब्रिटिश एजेन्ट के मार्गदर्शन, निर्देशन एवं सघन पर्यवेक्षण से मेवाड राज्य प्रगति पथ पर अग्रसर होता चला गया।

62. महाराणा जवान सिंह ( 1828 – 1838 ई० ) – निःसन्तान। सरदार सिंह को गोद लिया ।

63. महाराणा सरदार सिंह ( 1838 – 1842 ई० ) – निःसन्तान। भाई स्वरुप सिंह को गद्दी दी.

64.  महाराणा स्वरुप सिंह ( 1842 – 1861 ई० ) – इनके समय 1857 की क्रान्ति हुई। इन्होने विद्रोह कुचलने में अंग्रेजों की मदद की।

65. महाराणा शंभू सिंह ( 1861 – 1874 ई० ) –  1868 में घोर अकाल पडा। अंग्रेजों का हस्तक्षेप बढा।

66 . महाराणा सज्जन सिंह ( 1874 – 1884 ई० ) – बागोर के महाराज शक्ति सिंह के कुंवर सज्जन सिंह को महाराणा का उत्तराधिकार मिला।  इन्होनें राज्य की दशा सुधारनें में उल्लेखनीय योगदान दिया।

67. महाराणा फ़तह सिंह ( 1883 – 1930 ई० ) – सज्जन सिंह के निधन पर शिवरति शाखा के गजसिंह के अनुज एवं दत्तक पुत्र फ़तेहसिंह को महाराणा बनाया गया। फ़तहसिंह कुटनीतिज्ञ, साहसी स्वाभिमानी और दूरदर्शी थे। संत प्रवृति के व्यक्तित्व थे. इनके कार्यकाल में ही किंग जार्ज पंचम ने दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करके दिल्ली दरबार लगाया. महाराणा दरबार में नहीं गए . 

68. महाराणा भूपाल सिंह (1930 – 1955 ई० ) – इनके समय  में भारत को स्वतन्त्रता मिली और भारत या पाक मिलने की स्वतंत्रता। भोपाल के नवाब और जोधपुर के महाराज हनुवंत सिंह पाक में मिलना चाहते थे और मेवाड को भी उसमें मिलाना चाहते थे। इस पर उन्होनें कहा कि मेवाड भारत के साथ था और अब भी वहीं रहेगा। यह कह कर वे इतिहास में अमर हो गये। स्वतंत्र भारत के वृहद राजस्थान संघ के भूपाल सिंह प्रमुख बनाये गये।

69. महाराणा भगवत सिंह ( 1955 – 1984 ई० )

70. श्रीजी अरविन्दसिंह एवं महाराणा महेन्द्र सिंह (1984 ई० से निरंतर..)

इस तरह 556 ई० में जिस गुहिल वंश की स्थापना हुई बाद में वही सिसोदिया वंश के नाम से जाना गया । जिसमें कई प्रतापी राजा हुए, जिन्होने इस वंश की मानमर्यादा, इज्जत और सम्मान को न केवल बढाया बल्कि इतिहास के गौरवशाली अध्याय में अपना नाम जोडा । यह वंश कई उतार-चढाव और स्वर्णिम अध्याय रचते हुए आज भी अपने गौरव और श्रेष्ठ परम्परा के लिये जाना पहचाना जाता है। धन्य है वह मेवाड और धन्य सिसोदिया वंश जिसमें ऐसे ऐसे अद्वीतिय देशभक्त दिये।

Rana Uday Singh Biography :--

Uday Singh II (born 04 August 1522 ~ 28 February 1572, Chittorgarh Fort, Rajasthan, India) was a Maharana of Mewar and the founder of Udaipur city. He was the 53rd ruler of the Mewar Empire. Uday Singh was the fourth son of Rana Sanga (Sangram Singh), the ruler of Mewar. While the queen of Bundi, Karnavati, was his mother.

Personal Life :--

Uday Singh was born in Chittorgarh in August 1522. After the death of his father Maharana Sanga, Ratan Singh II was appointed the new ruler. Ratan Singh ruled in 1531. During the reign of Rana Vikramaditya Singh, Turkish Sultan Bahadur Shah of Gujarat attacked Chittorgarh in 1534, due to which Uday Singh was sent to Bundi so that Uday Singh could remain safe. In 1537, Banveer strangled Vikramaditya to death and after that he tried to kill Udai Singh as well but Udai Singh's nurse Panna Dhay sacrificed her son Chandan to save Udai Singh, due to which Udai Singh could stay alive, Panna Dhay did not tell anyone that the person killed by Banveer was not Udai Singh but her son Chandan. After this, Panna Dhay started living in Bundi. But she did not allow Udai Singh to come and meet her. And Udai Singh had to live secretly in Kumbhalgarh for 2 years.

After this, in 1540, Udai Singh was crowned in Kumbhalgarh and was made the Rana of Mewar. The name of Udai Singh's eldest son was Maharana Pratap while the name of the first wife was Maharani Jayavantabai. According to some legends, Udai Singh had a total of 22 wives and 56 sons and 22 daughters. Udai Singh's second wife's name was Sajja Bai Solanki who gave birth to Shakti Singh and Vikram Singh while Jagmal Singh, Chandkanwar and Mankanwar were born to Dheerbai Bhatiyani, she was Udai Singh's most favourite wife. Apart from her, his fourth wife was Rani Veerbai Jhala who gave birth to Jeth Singh.

Work and struggle:--

He became the Rana of Mewar in 1541 AD and after a few days Akbar attacked Chittor, the capital of Mewar. After the death of thousands of Mewaris, when it seemed that the fort would not survive now, leaving it in the hands of Jaimal and Fatta and other heroes, Udai Singh went to the dense forests of Aravali. There he built a lake named Udai Sagar to stop the flood of the river. He established his new capital Udaipur there. Four years after the destruction of Chittor, Udai Singh died and Jagmal Singh was made the next ruler, but after a few days Jagmal was removed and Maharana Pratap was made the king.

War:--

Udai Singh had no major achievements. In terms of military success, he probably proved to be the weakest ruler of the Guhil dynasty. In 1543, when the news of Sher Shah Suri attacking Chittor came, he sent his messenger and handed over the keys of the fort to Suri. By doing this, he saved the fort from damage but accepted defeat even before fighting. He established the city of Udaipur in the middle of the Aravalli valleys.

Brief history of the Mewar dynasty:--

The land of Mewar, which gave birth to brave warriors, is a symbol and support of Rajput prestige, dignity and pride. This state in the south-eastern region of Rajasthan is mostly surrounded by the impenetrable mountain range of Aravalli. The ramparts of the valleys are very useful and important from a strategic point of view. Mewar shines in the world scene due to its prosperity, tradition, amazing bravery and unique artistic gifts. The unique sacrifices and unprecedented sacrifices made by this dynasty for the protection of freedom and Indian culture will always be remembered. The brave land of Mewar gave birth to brave, famous, hardworking, patriotic and freedom loving personalities like Rawal Bappa, Maharana Sanga, Maharana Pratap and have made not only Mewar but the entire India proud. Pratap, who awakened the spirit of freedom, is still in the hearts of people and remains an inspiration for all self-respecting people. The Guhil dynasty of Mewar is considered to be one of the oldest royal dynasties in the world. It is believed that the Sisodia Kshatriyas are the descendants of Lord Ram's younger son Luv. Shri Gaurishankar Ojha's book "Mewar Rajya Ka Itihaas" is a book that is considered to be the most authentic for the names and order of all the rulers of Mewar. Gehlot dynasty in Mewar – Bappa snatched the power of Chittor from Chitrangada Gori Parmar in 734 AD and got the honour of becoming the ruler of Gehlot dynasty in Mewar. His period was from 734 AD to 753 AD. The names and time period of the subsequent rulers were as follows –

Rawal Bappa (Kal Bhoj) – 734 A.D., architect of the Gahlot rule of Mewar state.

Rawal Khuman – 753 AD

Mattat – 773 – 793 AD

Bharatbhata – 793 – 813 AD

Rawal Singh – 813 – 828 AD

Khuman Singh – 828 – 853 AD

Mahayak – 853 – 878 AD

Khuman III – 878 – 903 AD

Bharatbhatta II – 903 – 951 AD

Allat – 951 – 971 AD

Narvahan – 971 – 973 AD

Shalivahan – 973 – 977 AD

Shakti Kumar – 977 – 993 AD

Amba Prasad – 993 – 1007 AD

Shuchi Varma – 1007- 1021 AD

Male Verma – 1021 – 1035 AD

Kirti Verma – 1035 – 1051 AD

Yograj – 1051 – 1068 AD

Vairath – 1068 – 1088 AD

Hans Pal – 1088 – 1103 AD

Vairi Singh – 1103 – 1107 AD

Vijay Singh – 1107 – 1127 AD

Ari Singh – 1127 – 1138 AD

Chaud Singh – 1138 – 1148 AD

Vikram Singh – 1148 – 1158 AD

Ran Singh (Karn Singh) – 1158 – 1168 AD

Kshem Singh – 1168 – 1172 AD

Samanth Singh – 1172 – 1179 AD

(Kshem Singh had two sons Samant and Kumar Singh. The eldest son Samant remained on the throne of Mewar for seven years because Keetu Chauhan of Jalore took over Mewar. Samant Singh went to the hills of Ahad. He attacked Baroda and captured the kingdom there. But at the same time his brother Kumar Singh again took over Mewar. )

Kumar Singh – 1179 – 1191 AD

Manthan Singh – 1191 – 1211 AD

Padma Singh – 1211 – 1213 AD

Jaitra Singh – 1213 – 1261 AD

Tej Singh -1261 – 1273 AD

Samar Singh – 1273 – 1301 AD

(One son of Samar Singh, Ratan Singh, became the successor of Mewar kingdom and the other son Kumbhakaran went to Nepal. The rulers of the royal dynasty of Nepal are the descendants of Kumbhakaran.)

35. Ratan Singh (1301-1303 AD) – During his tenure, Alauddin Khilji took over Chittorgarh. The first Jauhar was done by Queen Padmini along with hundreds of women. The resistance and war of Gora – Badal were also famous.

36. Ajay Singh (1303 – 1326 AD) – Hamir was the heir to the kingdom but was a minor. Therefore Ajay Singh ascended the throne.

37. Maharana Hamir Singh (1326 – 1364 AD) – Hamir snatched the kingdom of Mewar from Tughlaq with his valour, courage and diplomacy and restored its lost prestige and immortalised his name and assumed the title of Maharana. Since then the kings of Mewar have been assuming the title of Maharana.

38. Maharana Kshetra Singh (1364 – 1382 AD)

39. Maharana Lakha Singh (1382 – 1421 AD) – A capable ruler and made a significant contribution in expanding the kingdom. In his favour, the eldest son Chuda took a Bhishma Pratigya of not getting married and considered his father’s child Mokal as the heir to the kingdom and protected him throughout his life

40. Maharana Mokal (1421 – 1433 AD)

41. Maharana Kumbha (1433 – 1469 AD) – He not only expanded his kingdom but is also known as a capable administrator, tolerant, builder of forts and temples. Kumbhalgarh is his gift. His son Uda killed him and took over the throne of Mewar.

42. Maharana Uda (Udai Singh) (1468 – 1473 AD) – Maharana Kumbha's second son Raimal, who was living in exile in Idar, attacked and defeated Udai Singh and saved the prestige of the throne. Otherwise Uda kept destroying Mewar for five years.

43. Maharana Raimal (1473 – 1509 AD) – First of all, Maharana Raimal defeated Sultan Ghiyasuddin of Mandu and regained control over the forts of Pangarh, Chittorgarh and Kumbhalgarh and restored the whole of Mewar. He made it so powerful that it became safe from external attacks for some time. But there was a dispute among his sons Sangram Singh, Prithviraj and Jaimal for the succession and ultimately two sons were killed. Finally Sangram Singh ascended the throne.

44. Maharana Sanga (Sangram Singh) (1509 – 1527 AD) – Maharana Sanga was one of those Mewari Maharanas whose name is taken with pride in the history of India, not only of Mewar. Maharana Sanga was an imperialist and ambitious ruler, who wanted to take control of the whole of India. During his time, the boundaries of Mewar expanded far and wide. Maharana was a Hindu protector, protector of Indian culture, unique warrior, hardworking politician, skilled ruler, protector of refugees, dedicated to the motherland, brave, visionary. His history is golden. Due to which today he is known as one of the highest rulers of Mewar.

45. Maharana Ratan Singh (1528 – 1531 AD)

46. Maharana Vikramaditya (1531 – 1534 AD) – He proved incompetent and Bahadur Shah of Gujarat attacked Mewar twice and caused damage during this period, Karmavati became sati along with 1300 Maharanis. Vikramaditya was murdered by Dasiputra Banveer and ruled Mewar from 1534 – 1537. But it was not recognized. At the same time, Panna Dhay saved Uday Singh of Sisodia dynasty by sacrificing the life of her son and became famous in the history of Mewar.

47. Maharana Udai Singh (1537 – 1572 AD) – He brought the capital of Mewar from Chittorgarh to Udaipur. The city of Udaipur between the hills of Girwa is his gift. He gave the throne to his eldest son Jagmal while he was alive, but the chieftains did not accept it, as a result the younger son Pratap got the throne.

48. Maharana Pratap (1572 -1597 AD) – He was born on 9 May 1540 AD. When he took over the reins of the state, he had neither a capital nor the grandeur of a king, he only had self-respect, pride, courage and manliness. He decided that he would not eat in a plate of gold or silver, would not sleep on a soft bed, that is, he would give up all kinds of luxuries. Slowly Pratap started improving his situation. During this time Man Singh brought a treaty proposal from Akbar in which he had to be insulted by Pratap.

The result was that on 21 June 1576, a fierce battle took place between Akbar and Pratap at a place called Haldighati. In which 14 thousand Rajputs were killed. The result was that Pratap kept roaming in the jungle for years, where he ate grass and faced continuous attacks from Akbar's soldiers, but did not accept defeat. At such times, the Bhils helped him a lot. Finally Bhama Shah gave all the wealth he had earned in his life to Pratap. With whose help Pratap snatched all his forts except Chittorgarh from the Mughals in 1588 AD. Pratap died in Chavand on 19 January 1597.

49. Maharana Amar Singh - (1597 - 1620 AD) - Initially, due to no attack from the Mughal army, Amar Singh maintained order in the state. Many attacks carried out by Jahangir failed. Finally Khurram took over Mewar. After losing, he later signed a humiliating treaty which is a big stain on his character. He is the last independent ruler of Mewar.

50. Maharana Karn Siddh (1620 – 1628 AD) – He maintained relations with the Mughal rulers and focused on improving and building the internal system.

51. Maharana Jagat Singh (1628 – 1652 AD)

52. Maharana Raj Singh (1652 – 1680 AD) – This was the period of Mewar’s rise. He fought Aurangzeb several times and defeated him in battle. His valour, courage and self-respect were like Maharana Pratap. He succeeded in forming an alliance of Rajputs of Rajasthan at political and social level, so that the Mughals could be taken on in an organised manner. With the efforts of Maharana, an alliance was formed in Amber, Marwar and Mewar. They believed that without social alliance, political alliance will be incomplete. Hence, they decided to establish food and matrimonial relations with Marwah and Amer. They established Rajsamand lake and Rajnagar.

53. Maharana Jai ​​Singh (1680 – 1698 AD) – Jaisamand lake was constructed.

54. Maharana Amar Singh II (1698 – 1710 AD) – During his time, the prestige of Mewar increased and he made the farmers prosperous by focusing on agriculture.

55. Maharana Sangram Singh (1710 – 1734 AD) – Maharana Sangram Singh was firm and steadfast, just, impartial, principled, disciplined, idealistic. He fought 18 times and not only protected the prestige and boundaries of the Mewar state but also increased them.

56. Maharana Jagat Singh II (1734 – 1751 AD) – He was a short-sighted and luxurious ruler. He built Jal Mahal. He made Prince Khurram (Shah Jahan) his “Pagri Badal” brother and gave him shelter.

57. Maharana Pratap Singh II (1751 – 1754 AD)

58. Maharana Raj Singh II (1754 – 1761 AD)

59. Maharana Ari Singh II (1761 – 1773 AD)

60. Maharana Hamir Singh II (1773 – 1778 AD) – During his tenure, Scindia and Holkar looted and devastated the Mewar kingdom.

61. Maharana Bhim Singh (1778 – 1828 AD) – During his tenure also Mewar became weak due to internal conflicts. On 13 January 1818, an agreement was reached between East India Company and Mewar State. That is, Mewar State went with East India. In the generations of ancestors of Mewar, Mewar State had got the administration of brilliant and brave men like Bappa Rawal, Kumbha, Maharana Sanga, Maharana Pratap. After Pratap, most of the generations did not have the capability which Mewar expected. Maharaja Bhim Singh was a capable person, he took good decisions but did not pay attention to their implementation. He lacked practicality. With the guidance, direction and intensive supervision of the British agent, Mewar State kept moving forward on the path of progress

62. Maharana Jawan Singh (1828 – 1838 AD) – Childless. Adopted Sardar Singh.

63. Maharana Sardar Singh (1838 – 1842 AD) – Childless. Gave the throne to his brother Swaroop Singh.

64. Maharana Swaroop Singh (1842 – 1861 AD) – Revolution of 1857 took place during his time. He helped the British in suppressing the rebellion.

65. Maharana Shambhu Singh (1861 – 1874 AD) – There was a severe famine in 1868. British interference increased

66. Maharana Sajjan Singh (1874 – 1884 AD) – Kunwar Sajjan Singh, son of Maharaj Shakti Singh of Bagor, inherited the throne. He made a significant contribution in improving the condition of the state.

67. Maharana Fateh Singh (1883 – 1930 AD) – On the demise of Sajjan Singh, Fateh Singh, the younger brother and adopted son of Gaj Singh of Shivrati branch was made Maharana. Fateh Singh was a diplomat, courageous, proud and farsighted. He was a saintly personality. It was during his tenure that King George V declared Delhi as the capital of the country and organized Delhi Durbar. Maharana did not attend the Durbar.

68. Maharana Bhupal Singh (1930 – 1955 AD) – During his tenure, India got independence and freedom to join India or Pakistan. Nawab of Bhopal and Maharaj Hanuwant Singh of Jodhpur wanted to join Pakistan and wanted to merge Mewar in it. On this, he said that Mewar was with India and will remain there even now. By saying this, he became immortal in history. Bhupal Singh was made the head of the Greater Rajasthan Union of Independent India.

69. Maharana Bhagwat Singh (1955 – 1984 AD)

70. Shriji Arvind Singh and Maharana Mahendra Singh (continued from 1984 AD)

In this way, the Guhil dynasty which was established in 556 AD later came to be known as the Sisodia dynasty. In which there were many valiant kings, who not only increased the dignity, respect and honour of this dynasty but also added their names to the glorious chapter of history. This dynasty, despite creating many ups and downs and golden chapters, is still known for its pride and great tradition. Blessed is that Mewar and blessed is the Sisodia dynasty which gave such unique patriots.